फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three women caught with duplicate passport and visa

फर्जी पासपोर्ट व वीजा के साथ दुबई जा रहीं नेपाल की तीन महिलाएं पकड़ी गईं

Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
three women caught with duplicate passport and visa
लखनऊ। लखनऊ से दुबई जा रहीं नेपाल की तीन महिला यात्रियों को इमीग्रेशन अफसराें ने शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट व वीजा के साथ धर पकड़ लिया। बाद में उन्हें सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर तैनात इमीग्रेशन अधिकारी रामेंदु दीक्षित के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस (6ई-1407) के यात्रियों की इमीग्रेशन जांच हो रही थी। इस दौरान दुबई जा रही तीन महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा संदिग्ध लगे। जांच के दौरान तीनों महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा फर्जी पाए गए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो तीनों महिलाएं नेपाल की निकलीं। उन्होंने अपना नाम मनमई तमांग, केशरी कसेरा और सिमाना बताया। उन्होंने बताया कि वे नौकरी के लिए दुबई जा रही थीं। बताया, उन्होंने अपने दस्तावेज नई दिल्ली निवासी दीपक कुमार और राहुल शर्मा से 40-40 हजार रुपये में बनवाए हैं। पुलिस दोनों एजेंटों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed