{"_id":"64ff0809275b1f4bb40c8b62","slug":"three-villages-selected-for-compensation-survey-completed-raebareli-news-c-101-1-slko1032-3855-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन गांव मुआवजे के लिए चयनित, सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन गांव मुआवजे के लिए चयनित, सर्वे पूरा
Mon, 11 Sep 2023 05:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहीत होने के बाद शुरू होगा रिंग रोड के दूसरे चरण का काम
शहर के बाहर से 1200 करोड़ रुपये की लागत से होगा फोरलेन सड़क का निर्माण
जाम की समस्या से मिलेगी राहत, सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय के अफसर गंभीर
फोटो संख्या 15
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित रिंग रोड के दूसरे फेज का काम में तेजी आ गई है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद जल्द ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब तक तीन गांवों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इन गांव के कितने लोगों की जमीन रिंगरोड में जा रही है। इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। जल्द ही मुआवजा बांटा जाएगा। 21 गांवों से होकर निकलने वाले इस रिंगरोड के बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। इससे लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा।
करीब 10 साल पहले नगर के चारों ओर रिंग रोड के निर्माण का ताना बाना बुना गया था। पहले फेज में रिंग रोड का काम 2014 में शुरू हुआ था। अब दूसरे फेज के काम में तेजी आ गई है। 22 किमी. लंबा रिंग रोड फोरलेन में बनाया जाएगा। नगर के चारों ओर रिंग रोड का जाल बनने से हाईवे से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना गंतव्य को जा सकेंगे। इससे जाम की समस्या नहीं होगी और हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।
पहले चरण में महराजगंज रोड पर शारदा सहायक नहर से लेकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचरिया के निकट तक रिंग रोड बनाई जानी है। 2016 में ही इसे बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। दूसरा रिंग रोड डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी सेे 21 गांवों सेे होकर भांव गांव के पास पहुंचकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगा।
विज्ञापन
इनसेट
इन गांवों से होकर निकलेगा रिंग रोड
रिंगरोड सैदनपुर, सुलखियापुर, पासापुर, परिगवां, अलादपुर, कंचौदा नानकारी, चकलोहराहार, डिडौली, लोहरामऊ, सलारपुर, नौबती, दरीबा, रेती खुर्द बुजुर्ग, बिनोहरा, फकरुलहसन खेड़ा, मछेछर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, बेलाभेला, कुचरिया, सरायोदामो गांव से गुजरेगे। परिगवां, कंचौदानानकारी, सरांय दामो गांव में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इन गांवों में सर्वे कराया जा रहा है कि कितने लोगों की जमीन रिंग रोड में जा रही है। इसके बाद मुआवजा का वितरण किया जाएगा।
इनसेट
जिले में दूसरे फेज के रिंग रोड के निर्माण को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। सर्वे के बाद जमीन अधिग्रहण के साथ मुआवजा की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। तीन गांवों में सर्वे का काम पूरा होने के बाद मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
-मनीष सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय