Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three vehicles and a plot belonging to three brothers were confiscated

Lucknow News: तीन सगे भाइयों की तीन गाड़ियां व एक प्लाॅट किया गया कुर्क

Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles and a plot belonging to three brothers were confiscated
कुर्क की गई संप​त्ति के साथ मौजूद पुलिस ​अ​धिकारी।
लखनऊ। लोगों की जमीन के फर्जी कागज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन सगे भाइयों ठाकुरगंज निवासी आशीष सिंह, मनीष सिंह और अवनीश सिंह की गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन गाड़ियां और एक प्लाॅट को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज के जरनैलगंज निवासी तीनों भाइयों के खिलाफ इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने 11 मई को यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। केस की विवेचना उनको मिली थी। जांच के दौरान इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बुधवार को तीनों भाइयों की दो एसयूवी, एक कार और काकोरी के नरौना गांव में 2666 वर्गफीट प्लाॅट को कुर्क किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ ठाकुरगंज और वजीरगंज थाने में पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौजूदा समय में तीनों आरोपी भाई जमानत पर जेल से बाहर हैं। ये लोग सीधे-साधे लोगों की जमीन को खरीदने के लिए एग्रीमेंट करते हैं और फिर फर्जी कागज बनाकर लोगों की जमीन बेच देते हैं।

कुर्क की गई संपत्ति के साथ मौजूद पुलिस अधिकारी।

कुर्क की गई संपत्ति के साथ मौजूद पुलिस अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed