{"_id":"651808465aaebda67308cac3","slug":"three-vdos-will-do-duty-in-sonbhadra-and-prayagraj-will-take-salary-from-rae-bareli-raebareli-news-c-101-1-slko1033-4816-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोनभद्र व प्रयागराज में ड्यूटी करेंगे तीन वीडीओ, रायबरेली से लेंगे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोनभद्र व प्रयागराज में ड्यूटी करेंगे तीन वीडीओ, रायबरेली से लेंगे वेतन
Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पंचायत सचिवों की कमी के बाद भी दूसरे जिले से किया संबद्ध
जगतपुर, ऊंचाहार व सलोन में तैनाती, बीडीओ को रिलीविंग के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। ग्राम्य विकास विभाग ने जिले के तीन ग्राम विकास अधिकारियों को दूसरे जिलों से संबद्ध कर दिया है। दो वीडीओ को सोनभद्र और एक को प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। तीनों ग्राम विकास अधिकारी दूसरे जिले में काम करेंगे, लेकिन वेतन हर महीने रायबरेली से ही उन्हें दिया जाएगा। मामले में जगतपुर, सलोन और ऊंचाहार के खंड विकास अधिकारियों को संबंधित वीडीओ को रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में पंचायत सचिवों की कमी बनी हुई है। एक-एक पंचायत सचिव को कई-कई क्लस्टरों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई गांवों को जोड़कर बनाए गए प्रत्येक क्लस्टर में एक एक वीडीओ तैनात होना चाहिए। इसके बाद भी ग्राम्य विकास विभाग ने जिले में तैनात तीन ग्राम विकास अधिकारियों को दूसरे जिलों से संबद्ध कर दिया है। जगतपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनीष कुमार सिंह व सलोन में तैनात वीडीओ उदय प्रताप सिंह को सोनभद्र जिले से संबद्ध कर दिया गया है। ऊंचाहार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सूर्य कुमार को प्रयागराज जिले से संबद्ध किया गया है।
ग्राम्य विकास विभाग से संबद्धता का आदेश आने के बाद जिला विकास अधिकारी ने शनिवार को सलोन, ऊंचाहार और जगतपुर के खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी करके संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को रिलीव करने के आदेश दिए हैं। खास बात यह कि वे वीडीओ दूसरे जिलों में काम करेंगे, लेकिन हर महीने वेतन उन्हें रायबरेली से ही दिया जाएगा। हालांकि यह संबद्धता जिले में चर्चा का विषय बना है। चर्चा है कि शासन ने वीडीओ के निजी अनुरोध पर दूसरे जिलों से उन्हें संबद्ध किया है।
विज्ञापन
इनसेट
महराजगंज के वीडीओ भी अमावां से संबद्ध
महराजगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अतुल कुमार को अमावां ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। यह संबद्धता उनके निजी अनुरोध पर की गई है। चर्चा है कि वीडीओ पूर्व में भी अमावां ब्लॉक में कई वर्षों तक काम कर चुका है। कुछ माह पहले ही उसे महराजगंज भेजा गया था। अब फिर उसे अमावां ब्लॉक में ही काम करने का मौका मिल गया है।
वर्जन
ग्राम्य विकास विभाग से सलोन, ऊंचाहार और जगतपुर में तैनात एक-एक ग्राम विकास अधिकारी को सोनभद्र व प्रयागराज जिले से संबद्ध किया गया है। संबंधित बीडीओ को रिलीव करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। -अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी रायबरेली