फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three thousand ticket booked in sixty second

60 सेकंड में बुक हो गए 3000 तत्काल टिकट, छह घंटे की मशक्कत के बाद मिली मायूसी

Sun, 11 Nov 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
three thousand ticket booked in sixty second
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

चारबाग रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए भोर में चार बजे से ही कतारें लग गईं थीं। करीब छह घंटे की जद्दोजहद के बाद जब तत्काल टिकटों की बुकिंग खुली तो महज 60 सेकंड में 3000 से अधिक टिकट बुक हो गए। कतारों में लगे केवल 30 लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल सके। बाकी को मायूस होना पड़ा। तत्काल की लिस्ट को लेकर भी यात्रियों में कहासुनी हुई।

विज्ञापन


दिवाली व भैयादूज के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। रविवार को कन्फर्म टिकट के लिए चारबाग आरक्षण केंद्र पर सुबह से ही भीड़ जुट गई थी। दरअसल, उत्तर रेलवे की रविवार को दिल्ली के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों को राहत नहीं दे सकी। स्पेशल ट्रेन चलने के बाद भी हजारों लोग वेटिंग में रह गए।
विज्ञापन


तत्काल टिकट के लिए घंटों लाइन में लगे लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब छह घंटे लाइन में लगने के बाद भी वेटिंग का टिकट मिला। आरक्षण केंद्र पर लाइन में लगे अजय पाठक ने बताया कि उन्हें दिल्ली के लिए टिकट बनवाना था, स्पेशल ट्रेन की उन्हें जानकारी मिली। पर, जब वह टिकट के लिए पहुंचे तो वेटिंग 90 पार हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन जब उनका नंबर आया तो दिल्ली की ट्रेनों में तत्काल के टिकट खत्म हो चुके थे। कमोबेश स्लीपर का भी यही हाल रहा। सिर्फ दो मिनट के अंदर करीब 40 ट्रेनों में तत्काल टिकट फुल हो गए। आरक्षण केंद्र में 18 काउंटर होने के बावजूद महज 30 लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल सके। इससे लोग मायूस हो गए।

नाराज यात्रियों ने फाड़ी लिस्ट

चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही तत्काल के लिए भीड़ लग गई थी। एक दिन पहले ही लिस्ट तैयार होनी शुरू हो गई थी। पर, सुबह जब कुछ लोग टिकट कराने पहुंचे तो उनको आखिरी नंबर दिया गया, जिसे लेकर यात्रियों में नोकझोंक भी हुई। पुरानी लिस्ट को यात्रियों ने फाड़कर दूसरी लिस्ट चिपका दी। हंगामा बढ़ता देख आरपीएफ मौके पर पहुंची और दूसरी लिस्ट बनवाई गई।

देखते ही देखते फुल हो गई ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन रविवार को चलाई जाएगी। यह शाम 7.30 बजे चारबाग से रवाना होगी। इस ट्रेन में सीटों का रिजर्वेशन शनिवार शाम से आरक्षण शुरू हुआ और महज डेढ़ घंटे में ही सारी सीटें फुल हो र्गईं। इसमें स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी की सीटें भर गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed