फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three thousand rupees will be paid on conversion from Muslim to Hindu.

UP: सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को देंगे 3 हजार महीना... खुद वसीम रिजवी से बने थे जीतेंद्र नारायण

Tue, 11 Feb 2025 07:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2025 07:21 PM IST
सार

जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर (पहले वसीम रिजवी) ने मुसलमानों को सनातन धर्म में वापसी करने के लिए ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी मुसलमान सनातन धर्म अपनाएगा उसे हर माह तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Three thousand rupees will be paid on conversion from Muslim to Hindu.
वसीम रिजवी से बने थे जीतेंद्र नारायण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। वसीम रिजवी से धर्म परिवर्तन कर बने ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने मुसलमानों इसका ऑफर दिया है। मंगलवार को वो महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

विज्ञापन


ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने प्रयागराज स्थित सदगुरू रणछोड़ नगर शिविर भारत सेवा आश्रम पहुंच कर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मुसलमानों से घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अपने मित्रों के जरिए एक संगठन तैयार कर रहा हूं। उस संगठन के माध्यम से जो भी मुसलमान सनातन धर्म अपनाएगा उसे 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक वो सनातन धर्म में स्थापित नहीं हो जाता है तब तक उसे यह धनराशि हर महीना मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी लोग रोजगार करना चाहेंगे। उन्हें भी किसी न किसी छोटे रोजगार से जोड़ने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमान कट्टर मानसिकता छोड़ कर अपनी मर्जी से सनातन धर्म में वापसी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed