फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three thousand posts to be filled in power corporation.

पावर कॉर्पोरेशन में होंगी तीन हजार भर्तियां, यहां देखें

Tue, 22 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three thousand posts to be filled in power corporation.

राज्य सरकार ने बिजली व्यवस्था चौकस करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों एवं कर्मियों के तीन हजार नये पद सृजित किए हैं। इन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी प्रमुख सचिव (ऊर्जा) एवं पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अधिवेशन में दी।

सोमवार को यहां रवींद्रालय में संगठन के अधिवेशन के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि अग्रवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की कड़ी में जूनियर इंजीनियर बहुत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

Three thousand posts to be filled in power corporation.

इनकी कमी न हो इसके लिए रविवार को ही पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र संग बैठक में 3000 नये पदों का सृजन किया गया।

इनमें असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन के अलावा लिपिक, श्रमिक तक शामिल होंगे। इन पदों पर नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी गांव को 16 और शहर को 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई करने में अहम योगदान देंगे।

बताया कि पांच साल में 30 हजार मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड बढ़ी है। 2016 में यह डिमांड 90 हजार से बढ़कर 1.20 लाख मिलियन यूनिट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed