{"_id":"5f6bae428ebc3e43a554e921","slug":"three-teenagers-ran-away-from-child-home-lucknow-news-lko541678148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह की आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह की आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे तीन बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा के मोहान रोड पर स्थित बाल सुधार गृह से तीन बच्चे आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। इसकी जानकारी सुधारगृह में तैनात कर्मचारी छिपाते रहे। एक दिन बाद अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
बाल सुधार गृह मोहान रोड की आठ फीट की दीवार भी मासूमों के लिए छोटी पड़ गई। यहां रखे गए तीन बाल अपचारी मंगलवार को दीवार फांदकर फरार हो गए। हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे लेकिन उनको पकड़ने में नाकाम रहे। तीनों के भागने की सूचना को पहले तो कर्मचारी छिपाते रहे लेकिन जानकारी अधिकारियों को हुई तो फटकार लगाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुधार गृह की पड़ताल की।
वहीं सुपरवाइजर राजेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार को सारे बच्चे खेल रहे थे। इसी समय तीनों फरार हो गए। इसमें एक नागालैंड का है जिसको छोड़ने का आदेश भी जारी हो चुका है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभिरक्षा नहीं हो सकी है। वहीं दो बच्चे यूपी के हैं।
विज्ञापन
समिति को सूचना नहीं दी गई थी। जबकि नियमत: तत्काल इसकी सूचना दी जानी चाहिए। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संगीता शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति लखनऊ