फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three suspended in seed scam.

बीज घोटाला में दो अफसरों समेत तीन निलंबित, जांच अधिकारी नियुक्त, 45 दिन में जांच रिपोर्ट तलब

Thu, 10 Jan 2019 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jan 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
three suspended in seed scam.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में सामने आए बीज घोटाले में बुधवार को कानपुर परियोजना से संबंधित विपणन अधिकारी आलोक कुमार व अवधेश कुमार और शैक्षिक सहायक उमेश राय को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


एमडी संतोष कुमार खरे ने गोरखपुर के बीज विकास निगम के परियोजना अधिकारी उग्रसेन सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की 45 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। कानपुर के कल्याणपुर थाने में इस मामले में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीज विकास निगम हर साल करोड़ों रुपये के बीज कृषि विभाग को सप्लाई करता है। हाल ही में फर्जी रसीदों से करोड़ों रुपये का पेमेंट लेने का मामला सामने आया। अभी तक करीब 34 हजार क्विंटल गेहूं और तीन हजार क्विंटल मूंग, मसूर, तोरिया, उड़द, चना व मटर के बीजों के फर्जी बिल मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम के एमडी संतोष कुमार खरे ने कानपुर परियोजना के बीज विपणन से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, कानपुर से मिली जानकारी के अनुसार निगम के लोग तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने कल्याणपुर थाने गए थे। पर, वहां के थानाध्यक्ष ने विभागीय जांच पूरी करने के बाद एफआईआर कराने के लिए कहा। इसके बाद निगम के कर्मचारी बिना केस दर्ज कराए लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed