फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three suspected on radar in fake blood case of lucknow

मिलावटी खून के धंधे में शामिल तीन और एसटीएफ के रडार पर, ब्लड बैंकों पर भी नजर

Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
three suspected on radar in fake blood case of lucknow
बरामद हुए ब्लड पैकेट्स। - फोटो : amar ujala

मिलावटी खून के धंधे से जुड़े तीन और लोग एसटीएफ के रडार पर हैं। इन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। एसटीएफ प्रदेश भर में अभियान चलाकर इस धंधे की पड़ताल करेगी। इस काम में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा एसटीएफ पूर्व में सामने आ चुके मिलावटी खून के धंधे से जुड़े लोगों पर भी नजर रख रही है।

विज्ञापन


खून में सेलाइन वाटर मिलाकर ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद  जो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं उस पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। एफएसडीए ने इस खेल से जुड़े जिन ब्लड बैंकों के दस्तावेज कब्जे में लिए थे, उसकी जांच शुरू हो गई है। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि इस जांच में यह पता चल जाएगा कि किस ब्लड बैंक से खून के बैग या इस धंधे से जुड़े अन्य उपकरण आदि मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने माना कि हमारे निशाने पर कई लोग हैं। इनमें से तीन पर खास नजर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इन तीनों की संलिप्तता के साक्ष्य सामने आ रहे हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और ब्लड बैंकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस काले धंधे से किसी न किसी रूप में इनके जुड़े होने का अंदेशा है। उन्होंने कहा, इस गोरखधंधे के और जिलों में भी फैले होने का अंदेशा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के एफएसडीए से समन्वय स्थापित किया गया है। एसटीएफ जल्द ही संयुक्त रूप से प्रदेश के अन्य जिलों में चल रहे ब्लड बैंकों की छानबीन करेगी।


एसएसपी ने कहा, यह गंभीर मामला है और इसकी सघन जांच जरूरी है। इस अभियान में यह भी देखा जाएगा कि कितने ब्लड बैंक इस बाबत तय दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही एसटीएफ पूर्व में सामने आ चुके ऐसे अन्य मामलों और इस धंधे से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इन पर नजर रखी जाएगी। यह देखा जाएगा कि कहीं कोई पुराना आरोपी फिर इस धंधे से न जुड़ गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed