{"_id":"69d01fc2a203f387a60fca2f","slug":"three-sisters-were-molested-by-a-scoundrel-and-their-brother-was-attacked-lucknow-news-c-13-lko1070-1675235-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन बहनों से शोहदे ने की छेड़छाड़, भाई पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन बहनों से शोहदे ने की छेड़छाड़, भाई पर किया हमला
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर इलाके में घर से निकलीं तीन बहनों से शोहदे ने छेड़छाड़ की। शिकायत लेकर पहुंचे भाई पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि युवती का आरोप है कि वह दो बहनों के साथ बृहस्पतिवार को किसी काम से जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले अश्वनी ने पीछा करना शुरू कर दिया और कनौसी रेलवे फाटक के पास रास्ता रोक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर वह धमकी देते हुए भाग गया।
घर पहुंचकर बहनों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। उनका भाई अश्वनी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे सिर पर चोट आ गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।