Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Puja special trains will provide relief today

Lucknow News: आज राहत देंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three Puja special trains will provide relief today
प्रतीकात्मक। 
लखनऊ। दिवाली और छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे शनिवार को तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। छपरा से आनंदविहार, गोरखपुर से हडपसर (पुणे) व गोरखपुर से दिल्ली के लिए ये ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05013 पूजा स्पेशल शनिवार शाम पांच बजे छपरा से चलकर चारबाग स्टेशन सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 3.50 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें स्लीपर के तीन, जनरल के छह व जनरल चेयरकार के सात कोच रहेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05011 पूजा स्पेशल गोरखपुर से शनिवार रात 9:55 बजे चलकर लखनऊ रात 2:35 बजे पहुंचेगी। यहां से कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल एवं मनमाड होते हुए ट्रेन हडपसर (पुणे) सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05019 पूजा स्पेशल गोरखपुर से शनिवार दोपहर 2:40 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल होते हुए लखनऊ रात 8:40 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल ये ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन संख्या 05014 आनंदविहार-छपरा स्पेशल रविवार शाम 6:45 बजे चलकर सुबह सवा छह बजे लखनऊ और शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05019 गोरखपुर से 21 की दोपहर 2:40 बजे चलकर लखनऊ रात 8:30 बजे और अगली सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05020 दिल्ली से 22 नवंबर की सुबह 11:10 बजे चलकर लखनऊ रात 10:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर अगली सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05014 स्पेशल 22 की शाम 6:45 बजे आनंदविहार से चलकर लखनऊ सुबह 6:25 बजे व अगली शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05020 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल रविवार को दिल्ली से सुबह 11:10 बजे चलकर लखनऊ रात 10:55 बजे व गोरखपुर सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी।


गोरखपुर-उधना स्पेशल 22 को चलेगी
ट्रेन संख्या 05017 गोरखपुर-उधना आरक्षित स्पेशल 22 को गोरखपुर से सुबह 7:35 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर दोपहर 12:02 बजे, ऐशबाग दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। यह उधना अगली सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05018 ट्रेन संख्या 23 को उधना से दोपहर तीन बजे चलकर ऐशबाग दोपहर 2:21 बजे, बादशाहनगर दोपहर 2:51 बजे पहुंचेगी। यह गोरखपुर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के छह, स्लीपर के तीन, थर्ड एसी के पांच व सेकंड एसी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed