{"_id":"67b2c2398558271323015a74","slug":"three-people-duped-of-lakhs-of-rupee-in-name-of-getting-job-in-kuwait-and-fake-visa-case-registered-in-lucknow-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कुवैत में नौकरी दिलाने... फर्जी वीजा के नाम पर तीन लोगों से लाखों की ठगी, केस दर्ज; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कुवैत में नौकरी दिलाने... फर्जी वीजा के नाम पर तीन लोगों से लाखों की ठगी, केस दर्ज; पुलिस कर रही जांच
Mon, 17 Feb 2025 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:29 AM IST
सार
कुवैत में नौकरी दिलाने और फर्जी वीजा के नाम पर ठगों ने तीन लोगों से लाखों की ठगी की। राजधानी के सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिला निवनासी मो. काशिफ अली सराय हजीरा गांव निवासी मो. आमिर ने दिल्ली की पैराडाइज ट्रेवल एजेंसी के संचालक, कर्मियों व अन्य के खिलाफ लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपियों पर आमिर व दो अन्य लोगों से कुवैत में नौकरी व फर्जी वीजा के नाम पर 2.60 लाख ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
आमिर के मुताबिक दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात रेशम से हुई थी। रेशम ने उन्हें बताया कि उन्नाव के कासिम नगर निवासी तारिक से उसकी पहचान है। तारिक वीजा बनवाने के साथ ही कुवैत में नौकरी लगवाता है। आमिर ने अपनी, साथी छोटू व अबरार की नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन
बदले में रेशम ने तारिक को तीनों से वीजा और टिकट के नाम 2.60 लाख दिलवा दिए। तारिक ने आमिर से 11 फरवरी को कुवैत जाकर नौकरी करने की बात कही। शनिवार को आमिर, छोटू व अबरार जब अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वीजा और टिकट दोनों फर्जी थे।
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों के कई लोगों को भी ठगा
आमिर के मुताबिक उन्हीं की तरह बिहार निवासी रंजन कुमार, कमरे आलम, पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले सुखविंदर पाल, प्रयागराज के सराय इनायत निवासी रियाज अहमद और शनि भी कुवैत जाने के लिए आए थे। आरोप है कि इनसे ट्रैवल एजेंसी के संचालक, रेशम, तारिक व अन्य ने ठगी की थी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।