फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की गई जान

Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accidents
प्रतीकात्मक
लखनऊ। शहर में शुक्रवार को सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन की जान चली गई। दुघर्टनाएं पीजीआई, हसनगंज और गोमतीनगर विस्तार में हुईं। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक फर्रुखाबाद के सोना जानकीपुरम इलाके के विक्रम कुशवाहा (24) लखनऊ में आशियाना के सेक्टर ओ में मानसरोवर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह सुशांत गोल्फ सिटी में निर्माणाधीन अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड थे। पिता प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे बेटा ड्यूटी से बिना हेलमेट लगाए बाइक पर लौट रहा था। शहीद पथ पर अज्ञात वाहन की उसकी बाइक में पीछे से टक्कर हो गई। इससे विक्रम बाइक समेत काफी दूर घिसटता चला गया। पुलिस ने उसे ट्रामा 2 पहुंचाया। प्रदीप जब तक अस्पताल पहुंचे, विक्रम की मौत हो चुकी थी। परिवार में मां राजकुमारी और छोटा भाई शिवम भी है।
विज्ञापन

अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी देवानंद सोनकर (49) की सब्जी की दुकान थी। भाई नीलू के मुताबिक शुक्रवार तड़के चार बजे देवानंद ई-रिक्शा से नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। ई-रिक्शा में और भी सवारियां थीं। हसनगंज स्थित आठ नंबर चौराहे के पास पुल चढ़ते समय ई रिक्शा पलट गया। लोगों ने ई रिक्शा को सीधा कर सवारियों को निकाला। नीलू के मौके पर पहुंचने से पहले चालक ई रिक्शा लेकर भाग निकला। उन्होंने देवानंद को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। देवानंद के परिवार में पत्नी रत्ना व बेटी है। इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह के मुताबिक घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि गोसाईंगंज के बस्तियां गांव की सुमन देवी (48) घरों में काम करती थीं। पति श्याम सुंदर के मुताबिक वह सुबह 8:30 बजे काम पर निकली। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें सुमन के शहीद पथ पर मरणासन्न हालत में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने सुमन को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर हुई है। परिजनों के तहरीर देने पर कार्रवाई होगी। सुमन के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed