फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people died after consuming poisonous tea.

यूपी: जहरीली चाय पीने से तीन की मौत!

Tue, 25 Nov 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कायमगंज (फर्रुखाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कायमगंज (फर्रुखाबाद) Updated Tue, 25 Nov 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Three people died after consuming poisonous tea.

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट में सोमवार सुबह धोखे से चाय में जहरीला पदार्थ पड़ गया। इसे पीने से वृद्ध व उसके दो पौत्र की मौत हो गई, जबकि बेटे की स्थिति गंभीर है। दवा की गंध से गांव के तमाम लोग बीमार हो गए। इसमें आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट निवासी मुंशीलाल (60) की पत्नी शीला देवी (55) सोमवार तड़के करीब 5 बजे चाय बना रहीं थीं। कमरे में चीनी और चाय पत्ती के पास ही जहरीली दवा फोरेट भी रखी थी। धोखे से शीला ने चाय पत्ती की जगह उसमें फोरेट डाल दिया। यही चाय परिवार के लोगों ने पी ली।
विज्ञापन


चाय पीने के बाद मुंसीलाल व उनका बेटा जय प्रकाश सिंचाई के लिए खेत में चले गए। कुछ देर बाद मुंशीलाल की तबीयत खराब होने लगी। वह घर पहुंचे तब तक मुंसीलाल के पौत्र विनय कुमार (5) और अंकित (10) पुत्रगण हेमसिंह की तबीयत भी खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को कंपिल स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कायमगंज सीएचसी के लिए रेफर कर दिया।

दवा की गंध से आधा दर्जन और हुए बीमार

Three people died after consuming poisonous tea.

कायमगंज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद ही मृतक मुंसीलाल के बेटे जयप्रकाश की तबीयत भी बिगड़ने लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं चाय में डाली गई दवा की गंध फैलने से मुंसीलाल के पड़ोस में रहने वाली गुड्डी देवी,  प्रेमसिंह, लक्ष्मी, धर्मेंद्र, गुडडी, और रामगोपाल की भी तबीयत बिगड़ गई। इन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इतना ही नहीं चाय में सनी रोटी भैंस के पड़वे को खिलाए जाने से उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और तमाम लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर विधायक अजीत कठेरिया, सीएमओ राकेश कुमार, एसडीएम बीडी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान चाय पत्ती और कीटनाशक फोरेट अगल-बगल और पीली रंग की पन्नी में रखी मिली।

एसडीएम ने बताया कि मुंशीलाल के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख का मुआवजा दिलवाया जाएगा। विधायक अजीत कठेरिया और चेयरमैन उदयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed