फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three patients died due to coronavirus in lucknow

लखनऊः तीन मरीजों की मौत, 20 अन्य संक्रमित, मरीजों का आंकड़ा 1000 पार

Sat, 27 Jun 2020 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
three patients died due to coronavirus in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती तीन लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। इनमें एक गोमतीनगर की महिला के अलावा बलरामपुर व गोंडा जिला निवासी हैं। इस तरह मरने वालों में लखनऊ निवासियों की संख्या 17 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को पीएसी के तीन जवानों सहित 20 अन्य पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन


इसके साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1001 पहुंच गई। इनमें 797 यहीं के मूल निवासी हैं। 20 जून को गोमतीनगर की 54 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद 3.45 बजे उनकी मौत हो गई। उसे हाई ब्लड प्रेशर के साथ फेफड़े में गंभीर संक्रमण था।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के भर्ती कराए गए बलरामपुर के 58 वर्षीय मरीज ने सुबह 7.10 बजे दम तोड़ दिया। उसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सांस और हृदय रोग संबंधित समस्याएं भी थीं। इसी तरह गोंडा के बिशनपुर निवासी 62 वर्षीय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन और केस सामने आने के साथ पॉजिटिव पीएसी जवानों की संख्या 93 पहुंच गई।

इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों के परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दो दिन पहले पॉजिटिव मिले एलडीए कॉलोनी निवासी परिवार के चार लोग संक्रमित निकले। ठाकुरगंज में पांच, मड़ियांव में एक, स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ  लर्निंग में एक और राजाजीपुरम में एक मरीज मिला। 

कोरोना का खौफ: शव लेने से किया इंकार

three patients died due to coronavirus in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोराना के खौफ के चलते लोग अपनों के शव लेने से भी इंकार कर रहे हैं। केजीएमयू में भर्ती गोंडा के कोेरोना मरीज की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही परिजन खिसक लिए। शव पैक करवाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। इस दौरान परिजन को लगातार कॉल किया गया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया।

मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि गोंडा सीएमओ से संपर्क किया गया। उनके कहने पर शुक्रवार को कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस आए और बताया कि मृतक के बेटे बाहर हैं। ऐसे में अस्पताल अंतिम संस्कार करवा दें। लखनऊ सीएमओ को सूचना दी गई और फिर नगर निगम के कर्मचारी आए और अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed