{"_id":"5c7bfd05bdec224a415dda33","slug":"three-officers-suspended-for-carelessness-in-clean-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान में लापरवाही पर तीन अफसरों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान में लापरवाही पर तीन अफसरों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित
Sun, 03 Mar 2019 09:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा बैठक में हरदोई, एटा व मैनपुरी के अफसरों पर गाज गिरी है। उन्हें निलंबित कर अनुशासनिक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी के पंचायतीराज विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अधिकारी, हरदोई अनिल कुमार सिंह, एटा जनपद में तैनात सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अधिकारी व मैनपुरी में तैनात यतेंद्र सिंह यादव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोदी सरकार स्वच्छ भारत योजना में भारी-भरकम निवेश करने के साथ ही योजना का असर जमीन पर दिखे इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक कर योजना की प्रगति की जानकारी लेते हैं।
विज्ञापन
