फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three noodles has found harmful chemicals

मैगी के बाद इन तीन ब्रांड के नूडल्स में भी निकली बड़ी गड़बड़

Wed, 23 Dec 2015 05:57 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
three noodles has found harmful chemicals

हर उम्र के लोगों की पसंद बने नूडल्स सेहत के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहे हैं। हाल ही में यिप्पी समेत तीन मशहूर ब्रांडों के नूडल्स के नमूने जांच में घटिया पाए गए हैं। इन नमूनों में जितने तत्वों की मौजूदगी का दावा कंपनियों द्वारा किया गया था, उनमें फर्क पाया गया है।

विज्ञापन


यह खुलासा खाद्य एंव औषधि विभाग की क्षेत्रीय प्रयोगशाला गोरखपुर भेजे गए कुल 4 नमूनों की जांच में हुआ है। नूडल्स कारोबारियों को विभाग ने इस बाबत नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


रुदौली की रामनगर कॉलोनी के खैरनपुर मोहल्ले की चौरसिया एजेंसी से छह जून को यिप्पी ब्रांड मैजिक मसाला के नूडल्स के दो नमूने भरे गए थे। 35 ग्राम के पैकेट को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने संदेह के आधार पर गोरखपुर लैब जांच के लिए भेजा था। फूड एनालिस्ट यूसी गंगवार की ओर से इस नमूने की जांच रिपोर्ट में कॉपर को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेट में कॉपर नहीं होने का दावा किया गया था, जबकि मात्रा 0.436 पीपीएम मिली। हालांकि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी मात्रा 3.0 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम निर्धारित की है।

जिंक 7.379 पीपीएम का दावा किया गया था, जांच में 9.340 पीपीएम मिला, जबकि निर्धारित मानक है 50 एमजी प्रति किलो। इसी तरह कैडमियम शून्य होने का दावा किया गया था, जबकि जांच में मिला है 0.293 पीपीएम। इसकी मात्रा एफएसएसएआई की ओर से 1.5 एमजी प्रति किलो निर्धारित है।  0.72 प्रतिशत नमक की जगह 1.72 फीसदी मिला है। यह मानक से एक फीसदी अधिक पाया गया है। सोडियम क्लोराइड (एचसीएल) 0.028 फीसदी की जगह मिला है 0.076 जबकि मानक 0.1 प्रतिशत होना चाहिए।

इन नूडल्स में सीसा के साथ निकला कॉपर भी

three noodles has found harmful chemicals

जांच अधिकारी की ओर से निष्कर्ष में कहा गया है कि नूडल्स में कुल तत्व निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया है,जो अधोमानक है। चौरसिया एजेंसी से ही यिप्पी के 70 ग्राम के पैकेट का खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने नमूना भरा था।

लैब की जांच में जिंक 31.448 पीपीएम का दावा था, मिला 18.049 पीपीएम, जबकि होना चाहिए 50 एमजी प्रति किलो। निष्कर्ष में कहा गया है कि नूडल्स में कुल तत्व निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया है, जो अधोमानक है।

इसी तरह आठ जून को लालबाग स्थित प्रेम कुमार अग्रहरि की फर्म से सिंगापुर करी नूडल्स चिंग्स नूडल्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि और 20 जून को रुदौली के योगेश कुमार जायसवाल के फर्म बीआर ट्रेडर्स से वाई-वाई ब्रांड नूडल्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकार विवेक त्रिवेदी ने भरा था। यह दोनों नमूने भी मानक पर खरे नहीं उतरे। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पैकेट पर जो दावे करती है, वह तत्व नहीं मिले हैं।

नूडल्स के चार नमूने अधोमानक पाए गए हैं। नूडल्स के सभी कारोबारियों को खाद्य एवं औषधि विभाग से नोटिस भेजा जा रहा है। कारोबारी के माध्यम से ही फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नूडल्स अथॉरिटी के मानक पर भले ही खरे नहीं उतरे हैं, मगर खतरनाक नहीं है। यदि जहरीले तत्व पाए जाते तो नोटिस की जगह पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाती।

वीके पांडेय, अभिहित अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed