लखनऊः नरही समेत इन इलाकों में कोरोना ने दी दस्तक, मिले तीन नए मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग सब्जी मंडी से भी एक संक्रमित मिला है। लखनऊ की किसी गर्भवती महिला के पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों का आंकड़ा 255 और मूल निवासियों की संख्या 173 हो गई है।
कैसरबाग में तीन मई को तीन मरीज मिले थे, जिनमें दो सब्जी विक्रेता व एक जनरल स्टोर संचालक था। इसके बाद इनके परिजनों और संपर्क वालों के सैंपल लिए गए थे।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सामने आया कि जनरल स्टोर संचालक फतेहगंज गल्ला मंडी में जिस भूसामंडी निवासी युवक की दुकान से सामान लेता था, वह पॉजिटिव मिला है।
नरही की गली सील
वहीं, दूसरा युवक कैसरबाग सब्जी मंडी का ही मूल निवासी है। इन दोनों के दस-दस परिजनों के सैंपल लिए गए हैं। तीसरी मरीज नरही की गर्भवती महिला ने विवेकानंद हॉस्पिटल में इलाज करवाया था।
लक्षण के बाद निजी लैब में कराई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को केजीएमयू व अन्य दोनों को राम सागर मिश्रा अस्पताल भेजा गया है।
पॉश इलाके हजरतगंज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां के नरही इलाके में तुकैल अहमदनगर मार्ग पर रहने वाली गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गली को सील कर दिया।
हजरतगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि महिला के परिवार के सातों लोगों की जांच कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एहतियातन आस-पास वालों की जांच भी करवाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला घर से बाहर सिर्फ इलाज को विवेकानंद अस्पताल जाती थी। पता लगाया जा रहा है कि महिला में संक्रमण कहां से आया। इस इलाके में कई हॉस्टल भी हैं।