फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three new mother and child hospital start in lucknow

इसी साल लखनऊ में खुलेंगे तीन नए महिला अस्पताल

Tue, 07 Jul 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
three new mother and child hospital start in lucknow

शहर को नवंबर के अंत तक तीन नए महिला अस्पताल मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग तीनों अस्पतालों को शुरू कराने के लिए जरूरी संसाधन की खरीद की तैयारी कर रहा है। इन सभी अस्पतालों में बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए न्यू बोर्न केयर यूनिट खोली जाएगी जहां नवजात को हर संभव इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन


राजधानी के शहीद पथ स्थित गोमतीनगर विस्तार में नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से बन रहे तीन बाल महिला चिकित्सालयों का काम लगभग पूरा हो गया है। तीनों अस्पतालों में 350 महिलाओं को एक साथ भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन


तीन मंजिला भवन में फुल एसी वार्ड और ओपीडी ब्लॉक के साथ रेडिएशन प्रूफ विभाग बनाए गए हैं जहां मरीजों को विकिरण से बचाया जा सके गा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अस्पतालों में फिनिशिंग का काम पूरा होने के साथ जरूरी संसाधन की खरीद की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य रूप से बेड,कुर्सी मेज और रेडियोलॉजी समेत पैथोलॉजी जांच की मशीनों की खरीदारी की प्रक्रिया जारी है। दो से तीन महीने के भीतर इस प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जरूरी संसाधन जुटाकर अस्पताल शुरू करा दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है तीनों अस्पतालों का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

महिला अस्पतालों की अभी ऐसी है स्थिति

three new mother and child hospital start in lucknow

शहर में महिलाओं के इलाज के लिए डफरिन,झलकारीबाई, लोहिया और लोकबंधु अस्पताल में करीब 420 बेड है। इसके अलावा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 270 और आठ बाल महिला चिकित्सालयों में कुल 240 बेड हैं। कुल मिलाकर शहर में 930 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। तीन नए अस्पतालों में 350 बेड बढ़ने के बाद महिलाओं के इलाज के लिए कुल बेड की क्षमता 1280 हो जाएगी।

गर्भवती और नवजात के इलाज के लिए महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट और फिजिशियन समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञों की टीम रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल शुरू होने के बाद अन्य रोग के विशेषज्ञों की टीम की तैनाती होगी।

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार में निर्माणाधीन 200 बेड,चिनहट में 100 और मलिहाबाद में 50 बेड की बीएमसी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। तीनों अस्पतालों को नवंबर के अंत तक शुरू कराने की तैयारी है। अस्पतालों के लिए जरूरी संसाधन की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed