फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three more new trins for charbagh station

चारबाग रेलवे स्टेशन को तीन नई ट्रेनें जल्द

Mon, 12 May 2014 02:59 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
three more new trins for charbagh station

ट्रेनों के बढ़ते दबाव पर चारबाग रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेन लखनऊ जंक्शन भेजे जाने के बाद प्लेटफार्मों की उपलब्धता ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को राहत दी है।

विज्ञापन


रेलवे मंडल प्रशासन अब अंतरिम रेल बजट की घोषित तीन ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अंतरिम रेल बजट में गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस और दो प्रीमियम ट्रेनों को चलाने की घोषणा हुई थी। इधर पहले से ही 269 ट्रेनें रोज चारबाग स्टेशन के नौ प्लेटफार्र्मों से गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने पिछले दिनों अधिक समय तक प्लेटफार्मों पर ठहरने वाली झांसी इंटरसिटी, लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ जंक्शन से शुरू कर दिया है।

जबकि 15 जून से दूरंतो और एसी एक्सप्रेस का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद चारबाग स्टेशन पर अधिक ट्रेनों को चलाया जा सकेगा।

गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया लखनऊ, कानपुर, बीना, मनमाड़ और गोरखपुर-नई दिल्ली प्रीमियम ट्रेन (द्विसाप्ताहिक) वाया लखनऊ, मुरादाबाद और गोरखपुर -मुंबई प्रीमियम ट्रेन (द्विसाप्ताहिक) वाया खंडवा, झांसी, कानपुर चलाने की घोषणा हुई थी।

केंद्र सरकार बनने के बाद अगस्त या सितंबर में सामान्य रेल बजट पेश किया जा सकता है। ऐसे में रेलवे अंतरिम बजट की घोषित इन ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है।


इसी के तहत रेलवे बोर्ड ने अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर -नई दिल्ली विशेष प्रीमियम और गोरखपुर -मुंबई विशेष प्रीमियम ट्रेन चला रहा है।

चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली इन तीनों ट्रेनों को रेलवे अगस्त में नियमित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed