{"_id":"6b02042c9a69b5893104eaa1","slug":"jayant-chaudhary-met-with-worldskills-shanghai-winner-kaif-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2019481-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वर्ल्ड स्किल्स शंघाई विजेता कैफ से मिले जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वर्ल्ड स्किल्स शंघाई विजेता कैफ से मिले जयंत चौधरी
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित पांचवेंकौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीतकर आने वाले लखनऊ के युवा कैफ खान के घर पहुंचकर उनसे और परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने कैफ के 110 साल के दादाजी से भी मुलाकात की। मंत्री ने कैफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। वैश्विक मंच पर भारतीय युवाओं की यह शानदार कामयाबी देश के बढ़ते कौशल सामर्थ्य को दिखाती है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अपने हुनर को अपनी पहचान बनाया और निरंतर कड़ी मेहनत से खुद को निखारा है। परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री उनके घर उत्साहवर्धन करने आए। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
बता दें कि इंडिया स्किल्स से शुरू हुआ कैफ खान का सफर आज वैश्विक मंच तक पहुंचा है। उन्होंने पहले राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित किया। इसके बाद वर्ल्ड स्किल्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।