{"_id":"680949595d92a7fae60c2a90","slug":"three-more-firs-filed-against-ansal-company-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1170635-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गईं हैं। पीड़ितों ने कंपनी पर प्लाॅट और दुकान के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
औरैया निवासी हवलदार सिंह के मुताबिक, वर्ष 2009 में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से सुल्तानपुर रोड स्थित आस्था अपार्टमेंट में एक फ्लैट ईएमआई पर पत्नी बीना के नाम बुक किया था। पीड़ित ने 2,56,700 रुपये जमा किए। शेष रकम काम शुरू होने पर देनी थी। वर्ष 2015 में कंपनी ने पत्र भेजकर जल्द काम पूरा कर कब्जा देने की बात कही थी।
वहीं, उन्नाव निवासी पूनम शर्मा ने वर्ष 2013 में फ्लैट और पारा के चंद्रोदय नगर निवासी अधिवक्ता विष्णु देव पांडेय ने वर्ष 2015 में एक दुकान अपने ऑफिस के लिए बुक कराई थी। रुपये देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। सभी पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।