फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three more cases of fraud of 71.60 lakh registered against Ansal in Lucknow

Lucknow News: अंसल पर 71.60 लाख की ठगी के तीन और केस, अब तक धोखाधड़ी के 238 मामले हो चुके दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

लखनऊ में अंसल पर 71.60 लाख की ठगी के तीन और केस दर्ज किए गए हैं। अंसल पर अब तक अलग अलग थानों में धोखाधड़ी के 238 मामले दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Three more cases of fraud of 71.60 lakh registered against Ansal in Lucknow
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 71.60 लाख की ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज की गई है। सेना में कर्नल, उनकी पत्नी व एक अन्य से फ्लैट और अपार्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 238 हो गई है।

विज्ञापन


पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग निवासी कर्नल शिव प्रसाद मौर्य के मुताबिक उन्होंने 25 फरवरी 2021 में अंसल कंपनी से उनकी सुशांत गोल्फ सिटी साइट स्थित एक अपार्टमेंट में 34 लाख का फ्लैट बुक कराया था। उसी दिन 28.49 लाख का भुगतान भी कंपनी को कर दिया था। आज तक उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। कई बार कर्नल ने कंपनी के अधिकारियों से बात भी की मगर हर बार उन्हें टाल दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण से पहले तय करना होगा आधार वर्ष, कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव; ऐसे तय होगा चक्रीय क्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल की पत्नी नीरज कुमारी ने भी अलग से फ्लैट बुक कराया था। 28.49 लाख का भुगतान भी किया मगर अभी तक कब्जा नहीं मिला। उधर, कैंट निवासी शशि वहल से अंसल कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नौ मार्च 2011 में प्लॉट के नाम पर 14.62 लाख की ठगी कर ली। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed