{"_id":"5efebdd1a7de5346a3560f03","slug":"three-men-injured-in-an-accident-policemen-loaded-injured-people-into-dumper-like-animals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई पुलिस ने पार की संवेदनहीनता की सारी हदें, घायलों को जानवरों की तरह डंपर में लादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई पुलिस ने पार की संवेदनहीनता की सारी हदें, घायलों को जानवरों की तरह डंपर में लादा
Fri, 03 Jul 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवारों को पुलिस ने हाफ डाला में लादा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक ओर जहां पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया, वहीं 108 एंबुलेंस व्यवस्था बेमानी साबित हुई। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक जख्मी हो गए। राहगीर 108 नंबर डायल करते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली। इस बीच मौके पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं।
पुलिस ने खुले हाफ डाला में तीनों घायलों को जानवरों की तरह लाद लिया और दो सिपाही आगे बैठ गए। मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचने तक रास्तेभर तीन घायल बेसुध पड़े रहे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद घायलाें को इलाज मिल सका। पीजीआई थाना क्षेत्र के नरपतगंज के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
हादसे में बाइक सवार अमित, रामनरेश व रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल की, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान घायल सड़क पर पड़े रहे।
विज्ञापन
काफी देर बाद पहुंची पीजीआई पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक हाफ डाला को रुकवाया। इसके बाद घायलों को डाला में ऐसे लदवाया जैसे मवेशियों को लादा जाता है।

झटकों के चलते घायलों की हालत और खराब हो गई
पुलिसकर्मी ड्राइवर की सीट के बगल में बैठ गए और घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी ले गए। इस दौरान डाला के पिछले हिस्से में कोई पुलिसकर्मी न होने के चलते घायलों के सड़क पर गिरने का खतरा था। साथ ही झटकों के चलते घायलों की हालत और खराब हो गई। सीएचसी पहुंचे घायलों को तत्काल इलाज नहीं मिल सका।
काफी देर तक घायल हाफ डाला में ही पड़े दर्द में तड़पते रहे। यह देख लोगों ने जब दबाव बनाया तो घायलों को इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीजीआई थाना प्रभारी का कहना हैं कि एंबुलेंस न मिलने की वजह से निजी वाहन से इलाज के लिए भेजना पड़ा।