फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three members of PFI sent to jail for conspiracy against the country, were arrested from Lucknow-Barabanki

Lucknow News : देश के खिलाफ साजिश में पीएफआई के तीन सदस्यों को जेल भेजा, लखनऊ-बाराबंकी से किए गए थे गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर बताया कि पीएफआई व कुछ अन्य मुस्लिम संगठन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर भारत को खंडित कर वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र गजवा-ए-हिंद बनाने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
Three members of PFI sent to jail for conspiracy against the country, were arrested from Lucknow-Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ से गिरफ्तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य व ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष मो. अहमद बेग और बाराबंकी से पकड़े गए मो. नदीम अंसारी व कमरुद्दीन उर्फ बबलू को विशेष न्यायाधीश अनुरोध मिश्रा ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में छह अक्तूबर तक के लिए जेल भेज दिया है। तीनों पर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए मुस्लिम सदस्यों की भर्ती, आतंकी घटनाओं के जरिए भय पैदा करने और देश-प्रदेश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन


इससे पहले एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर बताया कि पीएफआई व कुछ अन्य मुस्लिम संगठन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर भारत को खंडित कर वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र गजवा-ए-हिंद बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके तहत हिंदुओं की हत्या और जगह-जगह विध्वंसक कार्रवाई करने की योजना के तहत मुस्लिमों के बीच साहित्य बांटा जा रहा है। 
विज्ञापन


बाराबंकी का नदीम, बहराइच का कमरुद्दीन व लखनऊ का अहमद बेग संगठन को मजबूत बनाने के लिए मुसलमानों को भर्ती कर रहा है। इसकी सूचना पर एसटीएफ ने 22 सितंबर को बाराबंकी से नदीम व कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ इंस्पेक्टर शिवनेत्र सिंह ने वहां के कुर्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह लखनऊ से गिरफ्तार अहमद बेग के खिलाफ इंस्पेक्टर हेमंत भूषण ने यहां मदेयगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसटीएफ ने अहमद के पास से मोबाइल, लैपटॉप, 22 किताबें और 5640 रुपये बरामद किया। इसी तरह नदीम व कमरुद्दीन के पास से गजवा ए हिंद से संबंधित अवांछनीय साहित्य, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed