फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three lakh devotees will gather in Ramnagari Ayodhya.

Ayodhya: सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में उमड़ेंगे तीन लाख श्रद्धालु, कांवड़ियों से आबाद हुई अयोध्या

Sun, 20 Jul 2025 07:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर अयोध्या में तीन लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। नगर में यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Three lakh devotees will gather in Ramnagari Ayodhya.
नयाघाट के पास जयघोष करते कांवड़िया श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच रामनगरी शिव भक्ति में पूरी तरह रंग गई। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर सरयू घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के सोमवार पर दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात से ही कांवड़ यात्रा का दौर तेज हो गया था। सरयू तट पर रातभर शिव भक्तों की चहल-पहल रही। श्रद्धालु सरयू में स्नान कर जल भरते देखे गए। बोल बम के गगनभेदी नारों से घाटों की सीढ़ियां गूंज रहीं थीं। बस्ती के श्रद्धालुओं के कांवड़िया श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने सरयू से नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं। अयोध्या पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रूट डायवर्जन के तहत मंदिरों तक कांवड़ियों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग
आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार कई शुभ योग लेकर आएगा। रोहिणी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन कामिका एकादशी भी है। साथ ही सावन के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इन योग के निर्माण से क्या लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed