फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three killed, four injured due to lightning

Lucknow News: बिजली गिरने से तीन की मौत, चार लोग झुलसे

Fri, 07 Jul 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three killed, four injured due to lightning
धीसीगढ़ गांव में बिजली गिरने से बालक की हुई मौत के बाद घटना की जानकारी लेते एसडीएम
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं, गांव में मातम का माहौल
विज्ञापन

तेज तो कहीं धीमी हुई बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे
संवाद न्यूज एजेंसी
डीह/राही/अमावां (रायबरेली)। जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम बारिश आफत बनकर बरसी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से छात्र समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग झुलस गए। मौतों से तीन घरों में रोनापीटना मचा है, वहीं गांवों में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डीह थाना क्षेत्र के गोइरा मजरे घीसीगढ़ गांव निवासी मोहित पाल (14) पुत्र गेंदालाल राजकीय इंटर कॉलेज डीह में कक्षा नौ का छात्र था। वह जानवर चराने खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान बारिश होने लगी। मोहित नत्थू के खेत के निकट पेड़ के पास खड़ा होकर बारिश थमने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान बिजली गिर गई और इसकी चपेट में आकर मोहित की मौके पर मौत हो गई। पास में चर रही शिवचंद की एक गाय भी मर गई। मृतक चार भाइयों विनोद, प्रमोद और अंकित में सबसे छोटा था। मोहित की मौत से मां राजपती समेत घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसडीएम विजय कुमार, लेखपाल दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह भदोखर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरी। सरांयदामू निवासी रमाकांती (38) गांव के पास बकरी चराने गई थी। बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं जगदीशपुर गांव की रहने वाली प्रेमा देवी (58), शिवकुमारी (60), अंकित (18), कृष्णावती (60) मवेशी चराने गांव के पास जंगल में गए थे। बिजली गिरने से सभी झुलस गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णावती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदीराम निवासी जमुना प्रसाद (10) खेत में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के दो बेटे राजकुमार (22) व विनय कुमार (19), पत्नी मीना देवी के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

बारिश से कई मोहल्लों की गुल रही बिजली
रायबरेली। जिले में दिनभर बारिश नहीं हुई। शाम को कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। गर्मी व उमस ये बेहाल लोगों को राहत मिली। शहर में कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई हालांकि कुछ देर बाद बिजली आ गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

शहर के इंदिरा नगर, गोराबाजार, आईटीआई, आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों की बिजली बंद रही। बारिश थमने के बाद करीब एक घंटे बाद बिजली आ गई लेकिन आवाजाही लगी रही। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने और उससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए बिजली बंद की गई थी। कुछ देर बाद सभी जगह आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed