फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Kgmu doctors found guilty in paper leak case

केजीएमयू में पेपर लीक मामले में तीन डॉक्टर दोषी, शासन ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three Kgmu doctors found guilty in paper leak case
केजीएमयू में पेपर लीक मामले में शासन ने कार्रवाई के लिए कहा। (फोटोः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
केजीएमयू के दंत संकाय में पेपर लीक मामले में तीन डॉक्टर दोषी पाए गए हैं। शासन के निर्देश पर कमिश्नर की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन ने केजीएमयू प्रशासन को पत्र जारी कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
रिपोर्ट में केजीएमयू के दंत संकाय के वरिष्ठ डॉक्टर, परीक्षा विभाग में रहे वरिष्ठ डॉक्टर और दंत संकाय की एक महिला डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया गया है।
केजीएमयू के दंत संकाय में 21 जुलाई 2019 को सीनियर रेजिडेंट के 30 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। नौ विभागों के इन पदों भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग का पेपर लीक हो गया था।
विभाग के एक डॉक्टर ने दंत संकाय के ही एक वरिष्ठ शिक्षक पर आरोप लगाया था। तत्कालीन कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने परीक्षा निरस्त कर कमेटी बना जांच के आदेश दिए थे। बाद में शासन ने मंडलायुक्त को जांच के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन

कार्य परिषद के सामने जाएगा मामला
शासन के निर्देश पर मामले की जांच तत्कालीन कमिश्नर लखनऊ मुकेश मेश्राम ने की थी। उनकी रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शासन ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए केजीएमयू को पत्र लिखा है। केजीएमयू में शिक्षकों की नियुक्ति कार्य परिषद से होती है। कार्य परिषद के आदेश के बाद ही कार्रवाई हो सकती है। इसलिए जांच रिपोर्ट कार्य परिषद के सामने रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शासन से रिपोर्ट आई है तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुई कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed