{"_id":"69655fe50ad1740e090022a5","slug":"three-injured-in-the-accident-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1557546-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के आलमनगर रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। मोहान निवासी पैथोलॉजी कर्मचारी अमर दीप ने बताया कि रात 10:15 बजे वह बुद्धेश्वर से राजाजीपुरम के धनिया महरी पुल स्थित पैथालॉजी जा रहे थे। तभी सामने से आ रही मोटर साइकिल से उनकी बाइक टकरा गई। अमर दीप के सिर में गंभीर चोट आई। दूसरे बाइक पर सवार सरोजनीनगर के ऋषभ व प्रमोद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इंसपेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।