{"_id":"64eb2fbdd2ee694293043af5","slug":"three-ias-transferred-in-uttar-pradesh-navdeep-rinwa-becomes-the-chief-election-officer-in-uttar-pradesh-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में तीन आईएएस अफसरों के तबादले, नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में तीन आईएएस अफसरों के तबादले, नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए
Sun, 27 Aug 2023 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:13 PM IST
सार
यूपी में तीन आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस नवदीप रिणवा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आईएएस रविंद्र को अलीगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईएएस नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मंडलायुक्त नवदीप रिणवा को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अहम पद पर तैनाती दे दी गई है। यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव कराना उनकी ही जिम्मेदारी होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने 24 अगस्त को उन्हें प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद यूपी के नियुक्ति विभाग से भी उनकी तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिणवा यूपी काडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय कुमार शुक्ला को नगर विकास विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, नगर विकास विभाग के सचिव रविंदर को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन