फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three ias and 42 pcs transferred in uttar pradesh

प्रदेश सरकार ने किए तीन आईएएस और 42 पीसीएस के ट्रांसफर

Sun, 05 Aug 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
three ias and 42 pcs transferred in uttar pradesh
तबादले - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार ने रविवार को 45 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें तीन आईएएस और 42 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी, अपर निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार शत्रुघ्न सिंह को विभाग का निदेशक बना दिया गया है। तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिव की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों में हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गया प्रसाद को शासन में विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार, अपर आवास आयुक्त लखनऊ महेंद्र कुमार को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण सुख लाल भारती को नगर निगम सहारनपुर के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में अपर निदेशक सूडा विजय कुमार सिंह की पिछले दिनों सीडीओ शाहजहांपुर के पद पर की गई तैनाती निरस्त कर दी गई है। वह अपर निदेशक सूडा बने रहेंगे। दिल्ली सरकार की प्रतिनियुक्ति से लौटकर तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे कपिल सिंह को सीडीओ मैनपुरी और प्रतीक्षारत राकेश वर्मा को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शासन ने जिलों में अपर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, राजस्व परिषद व औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में रिक्त ओएसडी के पदों पर भी नई तैनाती दी है।

पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

विजय कुमार सिंह को अपर निदेशक, सूडा, लखनऊ के पद पर वापस स्थानांतरण किया गया है।

पीपीएस अधिकारी कपिल सिंह को विकास अधिकारी, मैनपुरी के पद पर तैनात किया गया है।

रेनू तिवारी मुख्य विकास अधिकारी, शामली को विकास अधिकारी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

पीपीएस अधिकारी देव कृष्ण तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं के पद पर तैनात किया गया है।

मदनान्तक प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी हरदोई को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा, गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है।

पीसीएस अधिकारी राकेश वर्मा को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

मनोज कुमार अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है।

शीतला प्रसाद-II को वर्तमान तैनाती से हटाते हुए विशेष सचिव, कार्मिक विभाग में तैनात किया गया है।

चंद्र शेखर संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद से टांसफर करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर में तैनाती दी गई है।

नंद लाल सिंह को कुलसचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया गया है।

शत्रोहन वैश्य, कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।

चतुर्भुजी गुप्ता अपर जिलाधिकारी (नजूल) इलाहाबाद को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का कुलसचिव बनाया गया है।

कुमार विनीत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर को स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात किया गया है।

पीसीएस अधिकारी प्रवरशील बरनवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनात किया गया है।

गंगाराम गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बांदा को सचिव, विकास प्राधिकरण इलाहाबाद बनाया गया है।

ऋतु सुहास अपर नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद का अपर नगर आयुक्त आगरा के पद पर हुआ ट्रांसफर निरस्त करते हुए उनकी तैनाती यथावत रखी गई है।

विजय कुमार गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी को विशेष सचिव, सतर्कता विभाग में तैनाती देते हुए विशेष सचिव गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

उर्मिला देवी सोनकर, अपर आयुक्त झांसी मंडल को सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

सर्वेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शाहजहांपुर को अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल के पद पर तैनात किया गया है।

पीसीएस अधिकारी अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ के पद पर तैनात किया गया है।

नितिन मदान अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर के पद पर तैनात किया गया है।

श्रीराम यादव मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर एवं अतिरिक्त कार्यभार उप चकबंदी गाजीपुर को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

राजेश कुमार-चतुर्थ नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर को विशेष कार्याधिकारी नोएडा गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है।

विद्या शंकर सिंह-II अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुर देहात को नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।

रमेश चन्द्र-II नगर मजिस्ट्रेट बांदा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बस्ती के पद पर तैनात किया गया है।

राम प्रकाश-II उपजिलाधिकारी मुरादाबाद को नगर मजिस्ट्रेट झांसी के पद पर तैनात किया गया है।

सचिन कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ को विशेष कार्याधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है।

अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गौतमबुद्धनगर एवं अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबंदी गौतमबुद्धनगर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।

दिवाकर सिंह अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बांदा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है।

विवेक कुमार श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बांदा के पद पर तैनात किया गया है।

लवकुश कुमार त्रिपाठी उप संचालक चकबंदी सुल्तानपुर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संभल के पद पर तैनात किया गया है।

अजय कुमार अवस्थी सचिव विकास प्राधिकरण इलाहाबाद को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर एवं अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबंदी गाजीपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

रामेश्वर नाथ त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अलीगढ़ एवं अतिरिक्त उप संचालक चकबंदी अलीगढ़ को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया के पद पर तैनात किया गया है।

शेरी उपजिलाधिकारी सीतापुर को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

साहब लाल अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुर देहात के पद पर तैनात किया गया है।

अजीत कुमार सिंह उपजिलाधिकारी फर्रूखाबाद को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।

प्रदीप कुमार सिंह उपजिलाधिकारी जालौन को नगर मजिस्ट्रेट बांदा के पद पर तैनात किया गया है।

नलिनी कांत सिंह उप जिलाधिकारी आगरा को नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

मनीष कुमार नाहर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज को अपर जिलाधिकारी (भू/अ) लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

शत्रुघन सिंह अपर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ को निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण हापुड़ के पद पर तैनात किया गया है।

जय शंकर दुबे अपर आयुक्त मेरठ मंडल को संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed