फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three girls get drowned in Rapti river in Balrampur.

Balrampur: होली खेलने के बाद नदी में नहा रहीं तीन युवतियां गहराई में जाने से डूबीं, दो की मौत

Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

बलरामपुर की राप्ती नदी में होली खेलने के बाद नहाने गईं तीन युवतियां गहराई में जाने से डूब गईं। एक को बचा लिया गया है जबकि दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three girls get drowned in Rapti river in Balrampur.
सुषमा और हिमांशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली खेलने के बाद राप्ती नदी में नहाने गई तीन युवतियां गहराई में जाने से डूब गईं। नदी में बह रही एक युवती को ग्रामीणों ने निकाल लिया। वह बच गई, लेकिन दो युवतियां तेज बहाव होने से बह गईं। जिन्हें पुलिस व गोताखोर की टीमों ने सोमवार की शाम से खोजना शुरू किया। मंगलवार की सुबह दोनों युवतियां का शव नदी में मिला। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदौरी गांव में सोमवार की शाम की घटना बताई जा रही है। नंदौरी गांव से 50 मीटर दूरी पर राप्ती नदी में होली खेलने के बाद शाम करीब चार बजे तीनों युवतियां नहाने गईं थीं। जिसमें गांव के बजरंगी की पुत्री सत्यमोर (21) के साथ ही पंडोही की पुत्री हिमांशी (20) तथा बबलू की पुत्री सुषमा उर्फ छोटी (23) नहाते- नहाते गहराई में चलीं गईं और तीनों डूबने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, जेएनयू में जीत की दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल


डूबने पर तीनों का शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े। नदी में बह रहीं सत्यमोर को किसी तरह ग्रामीणों ने निकला लिया लेकिन मानसी और सुषमा डूब गईं। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। देर शाम मौके पर उतरौला के एसडीएम अवधेश कुमार, सीओ प्रमोद कुमार यादव व अन्य अधिकारी पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने देर रात तक दोनों डूबीं युवतियों की खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर रात थोड़ी दूर तक नदी में खोजा गया तो मानसी का शव मिला।


मंगलवार सुबह काफी मशक्कत के बाद सुषमा का शव नदी में मिल सका। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि दोनों युवतियों का शव नदी से निकाल लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। 

होली के उल्लास के बाद गांव में मचा कोहराम 
नंदौरी गांव में जहां दोपहर के पहले होली का उल्लास था और चारों ओर रंग और अबीर - गुलाल उड़ रहे थे। वहीं शाम होते- होते कोहराम मच गया। गांव के तीन परिवारों में मातम छा गया, घरों के लोग नदी में डूबे बेटियों की तलाश में नदी के किनारे रोते- बिलखते रहे। कुछ देर बाद एक युवती को ग्रामीणों ने निकाला तो दो और युवतियों को बचाने की गुहार परिजन करते रहे। काफी मश्क्कत पर भी दोनों की तलाश न होने पर प्रशासन की मदद ग्रामीणों ने ली। 

सुबह तक नदी के तट पर ही रूके रहे परिजन
सोमवार की शाम से सुबह तक पूरे गांव के लोग डूबी युवतियों के परिजनों के साथ नदी के तट पर ही रूके। नदी में जाल लगाने के साथ ही गोताखोर कई किमी तक नदी में खोज करते रहे। पूरी रात चली मशक्कत के बाद एक युवती का शव मिला तो यह अंदेशा हुआ कि दूसरे का शव भी कुछ दूर पर ही होगा। इसके बाद सुबह फिर गोताखोरों ने तलाश शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद तीसरी युवती का शव मिल सका। इस दौरान लोगों की निगाहें नदी पर ही टिकी रहीं। जिलाधिकारी अरविंद सिंह का कहना है कि डूबने से युवतियों के मौत की घटना दु:खद है। परिजनों को आर्थिक सहायता जल्द ही मुहैया कराई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों से अपील है कि नदी में नहाने आदि के लिए न जाएं। स्थानीय पुलिस को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed