{"_id":"5e5ddede8ebc3ec75b0b1ce4","slug":"three-family-members-found-dead-in-raibareilly-home-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिवार के तीन सदस्यों के जले हुए शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिवार के तीन सदस्यों के जले हुए शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 03 Mar 2020 10:06 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव में सोमवार रात एक दंपती और उनकी मासूम बेटी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। तीनों के शव घर के अंदर पाए गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। घटना कब और कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस आलाधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम घटनास्थल का जायजा लेकर तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है। बभनपुर गांव निवासी शिव कुमार (30), पत्नी मोनी (27) और तीन वर्षीय बेटी अवनी के साथ रहता था। शिवकुमार मोबाइल की दुकान चलाकर घर का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
सोमवार रात पूरे दुबेन गांव का सोनू दूध लेकर शिवकुमार के घर पहुंचा। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान उसे अंदर से कुछ जलने की महक आई। इस पर उसने गांव के आसपास के लोगों को आवाज लगाई। भीड़ एकत्र होने पर घर के अंदर देखा तो मां मोनी और अवनी की लाश पड़ी थी। कुछ देर बाद पति की लाश भी जली हालत में मिली।
विज्ञापन
सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दंपती और उनकी बेटी के शव घर के अंदर जली हालत में मिले हैं। तीनों को जलाकर मारा गया या फिर उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या कर ली, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि घटना कब और कैसे हुई।
हत्या और आत्महत्या में उलझी है गुत्थी
एसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि तीन लोगों की मौत का मामला बड़ा पेंचीदा है। घटनास्थल पर खून मिला है। तीनों शव पूरी तरह जले हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी और बेटी को मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली। यह भी हो सकता है कि तीनों ने आत्म हत्या कर ली हो। घटना की पड़ताल किसी भी तरफ जा सकती है।