फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three drawn in Sarayu River, Police investigation underway

सरजू नदी में नाव पलटने से तीन लोग डूबे, पांच ने तैरकर बचाई जान

Sun, 08 Dec 2019 09:33 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 08 Dec 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Three drawn in Sarayu River, Police investigation underway
नदी - फोटो : अमर उजाला

थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा मडना माझा में तीन लोग नदी में डूब गए। इन लोगों की पहचान संगीता पुत्री बलराम 16 वर्ष, सुमन पुत्री राम सांवले 16 वर्ष, रामकुमार पुत्र बीपत 30 वर्ष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं आशंका जताई जा रही है कि इन तीनों की मौत डूबने से हो गई है। चौकी प्रभारी पूरा बृजेश सिंह ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है, मौके पर थाना अध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडे, सीओ सदर मौजूद हैं। बता दें कि समाचार लिखे जाने तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पांच लोग तैरकर बच निकले 
मडना निवासी समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नाव पर आठ लोग सवार थे। पांच तैरकर किनारे पर आ गए जिससे उनकी जान बच गई और तीन लोग नाव के साथ डूब गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह फिर होगी मृतकों की तलाश

चौकी प्रभारी पूरा बाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डूबे लोगों के शव की तलाश की गई। लेकिन अंधेरा बढ़ने के साथ खोजने का कार्य बंद करना पड़ा। सुबह गोताखोरों को बुलाकर फिर से मृतकों की तलाश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मृतक प्रतिदिन खेती करने और जानवरों के चारे की तलाश में सरजू नदी पार कर के जाते थे और चारा लेकर लौट आते थे। चारा लेकर लौट रही नाव गहरे पानी में डूब गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के सामने आते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोग नदी की तरफ दौड़े और काफी प्रयास भी किया, लेकिन शव नहीं मिल पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed