फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died while immerson of goddess Lakshmi idols in Gonda.

गोंडा: पोखरे में डूबने से तीन युवकों की मौत, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Sun, 07 Nov 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Nov 2021 04:49 PM IST
सार

गोंडा जिले के खरगूपुर में गणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से तीन युवक पोखरे में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Three died while immerson of goddess Lakshmi idols in Gonda.
शव की तलाश करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के खरगूपुर इटहिया नवीजोत गांव के पास पोखरे में गणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को तीन युवक पैर फिसलने से पोखरे में डूब गए। युवकों के पोखरे में डूबने की सूचना पर मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। काफी मशक्कत के बाद देर शाम को तीनों युवकों का शव पोखर से निकाला जा सका।

विज्ञापन


थाना खरगूपुर क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की शाम विसर्जन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग गांव के पास ही पक्के पोखरा पर गए थे। पोखरे में कमलेश पाठक (32), सचिन वर्मा(20) व अजय यादव(18) सहित कई लोग विसर्जन के लिए पोखरे के पानी में उतरे थे। जहां अधिक पानी होने के चलते तीनों युवक डूब गए।
विज्ञापन


लोगों ने तीनों युवकों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम समेत तीन थानों की पुलिस बुला ली गई।

ग्रामीणों समेत गोताखोरों ने फिर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद देर शाम तीनों युवकों पोखर से निकाला जा सका। उनको सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed