फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died when a bike collided to a truck in Akbarpur in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर: ट्रक से भिड़ंत के बाद ट्रिपलिंग में गई तीन युवकों की जान

Tue, 04 Aug 2020 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Three died when a bike collided to a truck in Akbarpur in Ambedkarnagar.
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक युवकों के परिजन। - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मोपुर डड़िया गांव के निकट सोमवार मध्यरात्रि करीब बाइक सवार तीन युवक सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसे। जोरदार भिड़ंत में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग हादसों में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि करीब अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत शेखपुरा कयामुद्दीनपुर गांव निवासी आलोक (23) पुत्र रामू, सुहेल (20) पुत्र शेर अली व पारुल (21) पुत्र बुधिराम एक ही बाइक से अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सिझौली से घर जा रहे थे। तीनों सोमवार दोपहर सिझौली के एक रिश्तेदारी में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब तीनों सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मोपुर डडिय़ा गांव के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए बाइक को किनारे करना चाहा, लेकिन तब तक बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के चलते तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे बेहोश हो गए।


कुछ देर में ही आलोक व सुहेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पारुल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद अंधेरे का लाभ उठाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed