कानपुर देहात सड़क हादसे में लखनऊ के कारोबारी सहित तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली स्थित चौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में लखनऊ के कारोबारी अजय टंडन (40) सहित तीन की मौत हो गई।
कारोबारी अपने परिवार के साथ बेटी का कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला कराने के लिए राजस्थान कोटा जा रहे थे। हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए।
भोगनीपुर कोतवाली इंस्पेक्टर के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एच निवासी अजय टंडन अपने परिवार के साथ राजस्थान कोटा जा रहे थे। वहां पर बेटी का मेडिकल कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला कराना था। उनके साथ बेटी सिम्मी (16), बेटा आदि (12) और पत्नी रचना (36) थी। कार हरदोई के मतुआ निवासी चालक मोहम्मद इशहाक चला रहा था।
चौरा गांव के पास उसे झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद हैंडपंप को तोड़ते हुए किसान धर्मेंद्र के घर में जा घुसी।
मौके पर ही हो गई मौत
हादसे के वक्त किसान का सात साल का बेटा क्षितिज दूधिए जानकीप्रसाद से दूध ले रहा था। कार की चपेट में आने से दूधिया जानकी प्रसाद, क्षितिज और अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चालक इशहाक, रचना, सिम्मी और आदि घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चालक को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों को भी इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया।