Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident on Ganga bairaj in kanpur.

Raebareli: कानपुर के गंगा बैराज पुल पर लोडर पलटा, तीन की मौत व 16 घायल, सभी घायल हैलेट रेफर

Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

कानपुर के गंगा बैराज इलाके में हुए एक हादसे में एक लोडर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व 16 घायल हो गए।

विज्ञापन
Three died in an accident on Ganga bairaj in kanpur.
घटना से गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गंगा बैराज पुल पर मंगलवार की रात को तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उर्सला से हैलेट रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


भोजपुर कस्बा की कुशमा पति रामसजीवन, बेटी संगीता अपने 1 साल के बेटे कृष्णा व फतेहपुर निवासी सूरजकली सहित 23 लोग लगभग 20 दिन पहले शिवराजपुर में खेतों में आलू की बिनाई के लिए गए थे। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद सभी भोजपुर के लिए लोडर से सवार होकर चल पड़े। शिवराजपुर से वापसी के दौरान लोडर कानपुर के गंगा बैराज पुल के पास पहुंचा तो लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में भोजपुर निवासी रामसजीवन की पत्नी कुशमा ( 40) उनका नाती कृष्णा (01)  व सूरजकली (50) निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। वहीं 16 घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए उर्सला कानपुर भेजा, उसके बाद सभी हैलेट रेफर कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed