फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident in lonikatra thana kshetra in Barabanki.

बाराबंकी: निमंत्रण से वापस लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम

Sat, 29 May 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 May 2021 12:05 PM IST
सार

एक निमंत्रण से वापस लौट रहे तीन युवकों की लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में मौत हो गई। मामले में केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Three died in an accident in lonikatra thana kshetra in Barabanki.
हादसे में मृत गोलू, सचिन व सोनू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर मोधू का पुरवा गांव के पास बाईक सवार तीन युवकों की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में दो सगे भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना पर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। तीनों मृतक एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बीती शुक्रवार की रात तरबूजा मजरे द्वन्दीपुर गांव के गोलू (18), सचिन (13) पुत्र माया राम व सोनू (17) पुत्र राम सनेही एक बाईक पर सवार होकर निमंत्रण से घर वापस जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर तमाम लोगों ने पहुंचकर दुख जताया है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे में तीन की मौत हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed