बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन भर रहे थे फर्राटा, तीनों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा में महोना रोड पर बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करना भारी पड़ा। बेकाबू हुई एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई और उस पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
तीनों ही बुधवार रात एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी घरवालों को दी गई।
मड़ियांव के नौबस्ता निवासी रंजीत कनौजिया उर्फ पैरु (45) अपने बेटे बाबू (22) और साढ़ू राजेंद्र (30) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर इटौंजा के गांव भगौतीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
गड्ढे में गया बाइक का पहिया तो अनियंत्रित हुई बाइक
बुधवार को रात साढे़ बारह बजे के करीब महोना रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास गहरे गड्ढे में उनकी मोटर साइकिल का पहिया चला गया। बाइक अनियंत्रित हो गई और शीशम के पेड़ से जा टकराई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। रंजीत कनौजिया उर्फ पैरु (45) का बेटा बाबू ही बाइक चला रहा था। बाबू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
इससे उसके सिर में भी गहरी चोट लगी। बताया जा रहा है कि ट्रिपलिंग के चलते तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और बाबू इसे काबू नहीं कर सका।
...तो बच जाती जान
एक्सीडेंट बुधवार को देर रात हुआ था और सुबह तीनों का शव सड़क किनारे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन से ही हादसे की सूचना उनके परिवारजीनों को दी थी।
हादसे के बाद तीनों घायलों का खून बहुत बह गया था। यदि रात को ही उन्हें इलाज मिल गया होता तो उनकी जान बच सकती थी।
12 बजे हुई थी घर पर बात
रंजीत कनौजिया के परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे रंजीत की उनसे बातचीत हुई थी। इस दौरान रंजीत ने इटौंजा कस्बे के पास तक पहुंचने की बात कही थी।
बड़े बेटे की भी हादसे में हुई थी मौत
रंजीत के तीन पुत्र थे। एक पुत्र की साल भर पहले मड़ियांव में सेवा अस्पताल के पास सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
रंजीत की पत्नी मालती व पुत्र और राजेन्द्र कुमार की केशनवती व अन्य परिवारीजनों रो-रो कर बेहाल है। राजेंद्र के तीन साल की एक मासूम पुत्री है।