{"_id":"59c23c594f1c1bb5688b5920","slug":"three-died-in-an-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बस ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बस ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गोलवाघाट पुल के निकट बुधवार सुबह ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये तीनों युवक रमपुरवा गांव से जिला मुख्यालय टहलने आ रहे थे। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत नथुवापुर गांव निवासी अनिल शुक्ला (40) पुत्र दिनेश कुमार शुक्ला बुधवार सुबह बाइक से गांव से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। रमपुरवा गांव पहुंचने पर वहां उनके पुराने मित्र हड़हनपुरवा निवासी भीम मौर्या (25) पुत्र पलटूराम और मोहम्मद नगर डीहा रामगांव निवासी श्यामू (23) पुत्र सियाराम मिल गए। दोनों मित्रों से कुशलक्षेम पूछकर अनिल ने उन्हें भी बाइक पर बिठा लिया और जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बाइक सवार तीनों युवक जब कोतवाली देहात अंतर्गत गोलवाघाट पुल के निकट पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि एकत्रित भीड़ ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवारीजन भी रोेते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पंचनामा के बाद तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन