फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died in accident with grand mother and grand daughter

बेकाबू क्रेन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दादी-पोती सहित तीन की मौत

Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
three died in accident with grand mother and grand daughter
सरोजनीनगर। बंथरा के बनी मोड़ पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दादी प्रेमा (62), पोती सोनाली (19) और अमन (22) की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन लेकर भाग रहे चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बंथरा जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उन्नाव के पुरवा स्थित गंगासागर निवासी प्रेमा अपनी पोती सोनाली व गांव के एक युवक अमन को लेकर बंथरा के बनी गांव आई थी। प्रेमा का मायका बनी में हैं। वह बीमार चल रही अपनी भाभी का हाल-चाल लेने आई थीं। तीनों एक ही बाइक से दोपहर दो बजे वापस उन्नाव जा रहे थे।
विज्ञापन

ओवरटेक करने में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार तीनों बनी गांव के पास सड़क पार करने के लिए कानपुर रोड पर बने डिवाइडर के पास खड़े थे। इसी बीच कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार क्रेेन को ओवरटेक करने के बाद एक कार अचानक सामने आ गई। क्रेन चालक कार को बचाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान एक बछड़ा आ गया जिससे क्रेन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछड़े को टक्कर मारते हुए रोड पार करने के लिए खड़े बाइक सवार अमन, सोनाली और प्रेमा को कुचल दिया। हादसे में तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। लोगों ने दौड़ाकर क्रेन समेत चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्नाव निवासी क्रेन चालक रामचरण को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्रेन गलत दिशा से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed