{"_id":"5b785b3b42c79246361b0858","slug":"three-died-in-accident-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, तीन की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर हाईवे के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रात में उधर से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर जब जांच की तो कार में तीनों युवक लहूलुहान पड़े थे। पीआरवी वाहन प्रभारी रामलखन मिश्र ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।
बताया कि मृतकों की पहचान प्रणव मिश्रा (22) निवासी बकसरिया कोतवाली चौक शाहजहांपुर, संदीप सक्सेना निवासी शहामतगंज शाहजहांपुर व सुनील कुमार निवासी रसूलापुर शाहजहांपुर के रूप में हुई। ये सभी आपस में दोस्त थे। बताया कि मृतकों के पास से करीब नौ हजार रुपये भी मिले हैं, जो कोतवाली में जमा किए गए हैं। वहीं, शाम को परिवारीजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।