फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in a road accident in Sidhauli Kotwali in Sitapur.

Sitapur: बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर के बल गिरे, सभी की मौत

Mon, 13 Feb 2023 11:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे। तीनों की ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Three died in a road accident in Sidhauli Kotwali in Sitapur.
अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों की लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिसवां मार्ग पर एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों में बाबा-पोता भी शामिल हैं। तीनों एक शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन


रामपुर कला थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिया निवासी हनुमान प्रसाद (60) के रिश्तेदार रामलाल की बेटी की शादी रविवार को सिधौली के एक मैरिज लॉन में थी। शादी में शामिल होने के लिए हनुमान प्रसाद अपने पोते आनंद गुप्ता (20) और बख्तावर पुरवा निवासी जितेंद्र पाल (20) के साथ बाइक से गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - BBAU दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को वितरित किए मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महामहिमों की नियुक्ति के जरिये सियासत के महालक्ष्य को साधने का जतन, पूर्वांचल पर जोर


शादी में शामिल होकर आधी रात के बाद तीनों बाइक से गांव जा रहे थे। बिसवां मार्ग पर बहादुरपुर के निकट बाइक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

घटना का पता चलने पर सीओ यादवेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed