फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died after poisonous tea in Gonda.

चाय की पत्ती की जगह मिला दिया कीटनाशक, तीन की मौत

Fri, 11 Nov 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Fri, 11 Nov 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
three died after poisonous tea in Gonda.
demo pic

गोंडा के एक गांव में जहरीली चाय पीने से तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा गलती से हुआ। गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज के ग्राम गुरसड़ी निवासी भिखारीलाल की पत्नी रजपता ने गुरुवार सुबह चाय बनाते समय रसोई में चायपत्ती के डिब्बे के पास रखे कीटनाशक फोरेट गलती से चाय में डाल दी।

विज्ञापन


रजपता ने पति भिखारीलाल, बेटे देवी प्रसाद, बेटी सुघरपती उर्फ लाली को चाय देने के बाद खुद भी पी ली। करीब दो घंटे बाद सभी के मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोशी छा गई।
विज्ञापन


करनैलगंज सीएचसी ले जाते समय रास्ते में लाली ने दम तोड़ दिया। उसके बाद भिखारीलाल की हालत बिगड़ने लगी कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई।

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले सांसों ने छोड़ा साथ

three died after poisonous tea in Gonda.

रजपता व देवी प्रसाद का सीएचसी में चिकित्सक डा. आफताब आलम ने इलाज शुरू किया। लेकिन हालत बिगड़ती देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रजपता की मौत हो गई।

जबकि जिला अस्पताल में देवी प्रसाद मौत से जूझ रहा है। पुलिस टीम ने बनी हुई चाय को जांच के लिए कब्जे में लिया।

कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि चायपत्ती की तरह ही रसोई में कीटनाशक दवा भी रखी थी। जिसे रजपता ने गलती से चाय में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed