{"_id":"59c7d5464f1c1b37688b64f4","slug":"three-died-after-a-wall-collapsed-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दीवार गिरने से एक बच्चे सहित तीन की दर्दनाक मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दीवार गिरने से एक बच्चे सहित तीन की दर्दनाक मौत, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
इसी दीवार के गिरने से हुई तीन की मौत।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रविवार सुबह पक्की दीवार गिरने से बालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव स्थित एक खंडहर मकान में कोई नहीं रहता था। यहीं पर स्थित मंदिर के चबूतरे पर सभी लोग खेल रहे थे। हादसे की जानकारी से हड़कंप मच गया। मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दम तोड़ दिया। सीओ और तहसीलदार ने घटनास्थल पहुंच कर हादसे की जांच की।
विज्ञापन
पिपरी गांव निवासी छेदी कुछ समय से रजवापुर गांव में परिवार समेत रहने लगा है। उसका पिपरी गांव में मकान है, जो अब खंडहर में तब्दील हो गया है। यहीं पर एक मंदिर है। सुबह के वक्त बच्चे मंदिर के चबूतरे पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि इसी दौरान पक्की जर्जर दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे वहीं पर मौजूद अनिल (10) पुत्र मटरू, विकास (15) पुत्र सुंदर व सुशील (22) पुत्र राज किशोर मलबे में दब गए। दीवार गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने विकास और सुंदर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनिल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया।