फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three degree courses started in KGMU

फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री और रेडियो डायग्नोसिस में शुरू होंगे डिग्री कोर्स

Sun, 14 Mar 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three degree courses started in KGMU
सचिन त्रिपाठी
विज्ञापन

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पैरामेडिकल संकाय में जल्द ही तीन नये डिग्री पाठ्यक्रम शुरू होंगे। कलाम पैरामेडिकल संकाय में फिलहाल एक डिग्री और 13 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। संकाय ने अब फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री और रेडियो डायग्नोसिस जैसे डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना तैयार की है। कलाम सेंटर स्थित भवन में इनके संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
केजीएमयू में इस समय चार संकाय- मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंस हैं। मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संकाय में कई डिग्री पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। अब पैरामेडिकल सांइस में भी कई डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल यहां पर रेडियो इमेज टेक्नोलॉजी में ही डिग्री कोर्स का संचालन किया जा रहा है। पैरामेडिकल संकाय में डिप्लोमा के साथ ही लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाता है। अब इसे और व्यापक बनाने की तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

मांग वाले विषयों पर फोकस
पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. विनोद जैन ने बताया कि पैरामेडिकल में फिजियोथेरेपी और रेडियो डायग्नोसिस पाठ्यक्रमों की मौजूदा समय में काफी मांग है। इनमें डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन स्टूडेंट्स इसके डिग्री पाठ्यक्रमों की मांग कर रहे हैं। इसको देखते हुए डिग्री पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामेडिकल संकाय में संचालित हैं ये पाठ्यक्रम-
डिप्लोमा इन डायलिसिस टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन ओटी टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन रेडियोथेरेपी टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन सेनिटेशन, डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन एमआरआई टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन एक्सरे टेकभनीशियन, डिप्लोमा इन ब्लड ट्रांसफ्यूजन।

नोट- डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेकभनीशियन में 80 तथा डिप्लोमा इन एक्सरे टेकभनीशियन में 60 सीटें हैं, बाकी सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं।
पैरामेडिकल संकाय में 13 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। स्टूडेंट्स की मांग को देखते हुए इसमें डिग्री पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सभी अनिवार्यताओं का पालन करने के बाद इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
- प्रो. विनोद जैन, डीन पैरामेडिकल साइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed