फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three dead in an accident, eight injured

पिकअप में सवार थे 35 बाराती, चालक ने खो दिया संतुलन और फिर हुआ ये

Tue, 20 Feb 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Feb 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
three dead in an accident, eight injured
हादसे का शिकार हुई पिकअप। - फोटो : amar ujala

बारातियों से भरी पिकअप पलटने से श्रावस्ती निवासी 11 लोग मंगलवार तड़के हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नेपाल में आयोजित शादी समारोह से लौटते वक्त बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर हादसा हुआ। घायल हुए अन्य आठ लोगों का इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन



श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिकौली दरगाह निवासी सुनील अली पुत्र ढोडे की बारात में शामिल होने के लिए गांव के 35 लोग रविवार को पिकअप पर सवार होकर नेपाल के नौगांवा गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार देर रात सभी पिकअप से ही श्रावस्ती लौट रहे थे। भोर में करीब 4 बजे गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर पुरखियापुर गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े। घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक रवि पुत्र अब्दुल (15), नसीम पुत्र ईसा अली (14) की मौत हो चुकी थी। वहीं, असगर अली पुत्र ईसू को जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अकबाल पुत्र ईसू अली, स्माइल पुत्र नमाजी, हसरत अली पुत्र मुस्ताक, मन्नी पुत्र मोहम्मद रजा, आज़मी पत्नी जाकिर अली, उमरान पत्नी अब्दुल, मुस्तकीम चौधरी पुत्र शेर अली गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।


आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी ओवरलोड होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। या फिर ये भी हो सकता है कि चालक को झपकी आ जाने के चलते ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed