फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three days left to buy flats in Atal Nagar Scheme

Lucknow News: अटल नगर योजना में फ्लैट खरीदने के लिए तीन दिन शेष

Fri, 28 Nov 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three days left to buy flats in Atal Nagar Scheme

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। एलडीए की पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट खरीदने के लिए तीन दिन और मौका है। योजना के लिए 30 नवंबर तक बुकलेट खरीदी जा सकती है। बुकलेट खरीद वाले ही दो दिसंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। बुकलेट खरीद व आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। योजना के 2496 फ्लैटों के लिए अब तक 4393 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। आंवटन लाॅटरी की जरिये होगा। एडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को फ्लैट की कीमत का पांच प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के आवेदक को ढाई प्रतिशत पंजीकरण राशि जमा करनी होगी। 12 से 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2496 फ्लैट हैं। वन बीएचके टाइप-ए के 1272 फ्लैटों के लिए 1433 आवेदन आ चुके हैं। वन बीएचके टाइप-बी के 416 फ्लैटों के लिए 155, वन बीएचके टाइप-सी के 144 फ्लैटों के लिए 445, टू बीएचके टाइप-ए के 208 फ्लैटों के लिए 877, टू बीएचके टाइप-बी के 456 फ्लैटों के लिए 1483 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed